फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing a youth for not giving extortion money of four lakhs in Baghpat, villagers nabbed an attacker

बागपत: चार लाख की रंगदारी न देने पर युवक पर घर में घुसकर फायरिंग, एक हमलावर को दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Sat, 05 Sep 2020 11:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Sep 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Firing a youth for not giving extortion money of four lakhs in Baghpat, villagers nabbed an attacker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में  चार लाख की रंगदारी न देने पर दो बदमाशों ने एक युवक पर घर में घुसकर फायरिंग कर दी। युवक ने शोर मचाते हुए भाग कर जान बचाई।

विज्ञापन


एकत्र हुए ग्रामीणों ने एक हमलावर को धर दबोचा जबकि दूसरा फरार हो गया। ग्रामीणों ने हमलावर की जमकर धुनाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग के लिए कोतवाली में हंगामा किया। 
विज्ञापन


बड़ौत के मलकपुर गांव मेंगांव निवासी लोकेंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात उसे मोबाइल पर कॉल कर चार लाख की रंगदारी मांगी गई। जांच पड़ताल की तो रंगदारी मांगने वाले युवक गांव का ही युवक विशाल पुत्र शीशपाल निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पूछताछ करने पर विशाल ने अपने एक साथी के साथ उसके बेटे विशांत पर घर में घुसकर फायरिंग की। विशांत ने किसी तरह भागकर जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावर विशाल को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

सूचना पर एसएसआई धुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए हमलावर विशाल को पकड़कर कोतवाली ले आई। इसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई का कहना था कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed