फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing 10 rounds of fighting with a shopkeeper against a feast in Lockdown

लॉकडाउन में दावत उड़ा रहे युवक को टोकना पड़ोसी को पड़ा महंगा, दुकानदार से मारपीट, 10 राउंड फायरिंग

Sat, 09 May 2020 10:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Firing 10 rounds of fighting with a shopkeeper against a feast in  Lockdown
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में अपने कारखाने में 20-25 साथियों संग दावत उड़ा रहे एक युवक को टोकना पड़ोसी को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और गोलियां भी चली। हमले में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में कराया है तथा एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


अहमदनगर की गली नंबर-10 निवासी पप्पू पुत्र रमजानी की गली में ही परचून की दुकान है। गली में उसके सामने ही कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट निवासी वसीम ने अपना एंब्रॉयडरी का कारखाना लगाया हुआ है।
विज्ञापन


गुरूवार को वसीम ने कारखाने पर अपने 20-25 दोस्तों को दावत के लिए बुला लिया। जब पड़ोसी पप्पू को कारखाने में लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिली तो उसने वसीम से लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते विरोध जताया। जिस पर वसीम ने पप्पू की पिटाई कर दी। उस समय लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करीब 9 बजे वसीम फिर अपने कारखाने पर पहुंचा और गली नंबर-10 के रहने वाले नौशाद व 25-30 अन्य साथियों को बुला लाया। आरोपियों ने पप्पू को दुकान से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए और पप्पू को छुड़ाने का प्रयास किया। वसीम और उसके साथियों ने मोहल्ले वालों पर पथराव कर दिया।

दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। मोहल्ले वालों ने वसीम के दो साथियों को पकड़ लिया। जिस पर वसीम के साथियों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाई। जिसमें पप्पू का भाई रब्बानी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से नौशाद व एक अन्य को हिरासत में लिया है। वहीं, पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज अजय शर्मा का कहना है कि रब्बानी के पैर में गोली नहीं कोई पत्थर लगा है, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed