फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fires broke out at 13 places due to firecrackers, fire brigade teams kept running throughout the night.

Meerut News: पटाखों से 13 जगह लगी आग, रात भर दौड़ती रही दमकल की टीम

Wed, 22 Oct 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fires broke out at 13 places due to firecrackers, fire brigade teams kept running throughout the night.
मेरठ। दिवाली पर हुई आतिशबाजी से 13 स्थानों पर भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग से निपटने के लिए एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के निर्देश पर सीएफओ सुरेंद्र कुमार ने 17 प्वाइंट चिंहित किए थे। जहां पर दमकल विभाग की टीम गाड़ी समेत तैनात की गई थीं। इन स्थानों पर आतिशबाजी के चलते आग लगी है, लेकिन टीम ने मौके पर बिना देर किए पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना एक-
जूते के गोदाम में लगी आग
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के दशमेश नगर में स्थित जूतों के गोदाम में भीषण आग लगी थी। यहां आग पर काबू पाने में टीम को दो से ढाई घंटा लगा। गोदाम राजेश जैन का है। मकान के प्रथम तल पर यह गोदाम बनाया गया था। सीढ़ी लगाकर फायर ब्रिगेड़ ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना दो-
हैंडीक्राफ्ट स्टोर में लगी आग
देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी पारुल अग्रवाल के हैंडीक्राफ्ट स्टोर में रात करीब साढ़े आठ बजे आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा स्टोर आग की चपेट में आ गया। हालांकि 45 मिनट के भीतर दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



------
आग के यह भी रहे कुछ स्थान
- बहसूमा के ग्राम अस्सा में तड़के साढ़े तीन बजे अल्टो कार में आग, एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।
- ब्रह्मपुरी के ईरा गार्डन में दिवाली की शाम स्क्रैप गोदाम में आग लगी, दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
- सदर बाजार के फव्वारा चौक पर कबाड़ में आग लगी, 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
- कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर मैरिज होम की छत पर पड़े कबाड़ में आग लगी, दमकल ने बुझाई आग।
- सरधना के मोहल्ला बेलदारान में कबाड़ में लगी आग, ढाई घंटे आग पर काबू पाने में लग गए।
- पल्लवपुरम की वृंदावन गार्डन अंसल टॉवर में कबाड़ में लगी आग, डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।
- नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर दो में तारों में लगी आग।
- गंगानगर स्थित कबाड़ी की दुकान में रात साढ़े बारह बजे लगी आग।
- टीपीनगर के मलियाना पुल के निकट जिम में शार्ट सर्किट से लगी आग
-परतापुर के ग्राम चंदसारा में गन्ने के खेत में आग लगी, आग पर काबू पाया।

------------
भूसा मंडी में बने कबाड़ी के गोदाम में लगी आग
मेरठ। भूसा मंडी स्थित कबाड़ी के गोदाम में सिलेंडर से धमाके के साथ आग गई। आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गोदाम के ऊपर मकान में रहने वाले लोग बच्चों को लेकर बाहर भागे। पुलिस पर स्थानीय लोगों ने बड़े हादसे के इंतजार का आरोप लगाया। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूंसा मंडी में कई कबाड़ियों के अवैध गोदाम बने हुए है। जिसके अंदर कबाड़ी गुपचुप तरीके से बड़ी-बड़ी मशीनें लाकर उसको गोपनीय तरीके से गैस कटर से काटते है। मंगलवार सुबह जली कोठी पूर्वा निवासी हाजी शहजाद के गोदाम में गैस सिलेंडर से काम करते हुए धमका हुआ। इसके बाद गोदाम में पड़े कबाड़ के अंदर आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। गोदाम के ऊपर किराए पर रहने वाला परिवार अपने बच्चों को लेकर बाहर भागा। स्थानीय लोगों की मदद से गोदाम के मालिक ने आग पर काबू पाया। पहुंची पुलिस को देख वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर अवैध गोदाम चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में कबाड़ियों के अवैध गोदाम बने हुए है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से देखते हुए चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए है। क्षेत्र के अंदर जितने भी अवैध कबाड़ियों के गोदाम बने हुए है, सभी को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed