{"_id":"5d5dab3b8ebc3e6c2f6ff542","slug":"fireing-in-the-two-robbers-faction-kithor-news-mrt4393244100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के दो गुटों में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के दो गुटों में फायरिंग
विज्ञापन
fireing in the two robbers faction
- फोटो : KITHOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंद्रा। बदमाशों के दो गुटों में बुधवार शाम ललियाना-छुछाई मार्ग पर फायरिंग हो गई। इसके बाद बदमाश कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
बताया कि तीन कारों में सवार बदमाशों के बीच किसी बात को लेेकर कहासुनी हो गई। जिस पर बदमाशों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां करीब सत्तर राउंड फायरिंग होना बताया है। बदमाश मौके पर एक कार छोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी पाकर चौकी ललियाना प्रभारी ने कार कब्जे में ले ली। वहीं, जंगल में बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार उक्त कार का नंबर दिल्ली का है। पुलिस के मुताबिक कार में बीयर की बोतल मिली है। बदमाश नशे में भिड़ गए होंगे।
रंजिशन बताई फायरिंग
छुछाई गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। इस घटना को विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया कि ग्राम प्रधान गुड्डू एवं धर्मपाल में करीब छह बीघा जमीन को लेकर काफी समय से विवाद है। इसको लेकर कई बार फायरिंग हो चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, इस संबंध में दारोगा अवनीश कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।