{"_id":"635457143863e471731565a8","slug":"firecrackers-worth-lakhs-seized-without-license-city-news-mrt6107444121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मकान व दुकानों से लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मकान व दुकानों से लाखों रुपये के प्रतिबंधित पटाखे पकड़े
विज्ञापन
बिना लाइसेंस बिक रहे लाखों के पटाखे जब्त
मेेरठ। दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दुकानदार गुपचुप तरीके से बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे हैं। बिक्री के मामले में पॉश कॉलोनी में रहने वाले लोग भी पीछे नहीं हैं। पुलिस ने कंकरखेड़ा की एक कॉलोनी के मकान में छापा मारकर लगभग पांच लाख के पटाखे पकड़े हैं। इस दौरान युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। उससे लाइसेेंस माना गया, लेकिन लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया और युवक को थाने ले गई। पुलिस का मानना है कि पकड़ा गया युवक पटाखों को बेचने के लिए देहात से लेकर आया है। पुलिस पटाखे बेचने वाले लोगों का नाम व पता जुटाने में लगी है।वहीं, सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रगति नगर से बिना लाइसेंस पटाखे बेचते हुए पवन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे दो बोरे और एक कार्टन बरामद किया है। ---
इसके अलावा मेडिकल इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान के-ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी सनी शर्मा को बिना लाइसेंस पटाखे बेचते हुए गिरफ्तार किया। सनी के पास से पुलिस ने लाखों रुपये के पटाखेे बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।