फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire started due to spark of firecracker, stock of mustard straw reduced to ashes

Meerut News: पटाखे की चिंगारी से भड़की आग, सरसों की तूड़ी का स्टॉक राख

Sun, 19 Apr 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Fire started due to spark of firecracker, stock of mustard straw reduced to ashes
दौराला--मटौर गांव के पास सरसों की तूडी के स्टोक में लगी आग को बुझाते हुए फायर बिग्रेड कर्मी
- दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा कई मकान बाल-बाल बच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। थाना क्षेत्र के एनएच-58 स्थित मटौर गांव के पास रविवार की दोपहर पटाखे की चिंगारी ने सरसों की तूड़ी के बड़े स्टॉक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

सुमित्रा फार्म हाउस के सामने एक प्लॉट में सरसों की तूड़ी का भंडारण किया गया था। पास ही एक मंडप में सगाई समारोह चल रहा था जहां खुशी में छोड़े गए पटाखे की चिंगारी उड़कर तूड़ी पर जा गिरी। तेज गर्मी और सूखी तूड़ी के कारण आग ने तुरंत भयंकर रूप ले लिया। गांव मटौर निवासी जय भगवान ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो आसपास में बने आशीष चौहान, जय भगवान और राजेश समेत कई ग्रामीणों के मकान आग की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें तेजी से फैली और हालात बेहद भयावह हो गए। तूड़ी मालिक दीपक निवासी गंगोह सहारनपुर ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान से प्लॉट किराए पर लेकर सरसों की तूड़ी का स्टॉक किया था। वह पास में मशरूम प्लांट चला रहे हैं और इसी के लिए यह तूड़ी एकत्र की गई थी। आग लगने से हजारों रुपये की तूड़ी जलकर राख हो गई जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed