फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire safety audits should be conducted for 20-year-old buildings.

Meerut News: 20 साल पुराने भवनों का हो फायर सेफ्टी ऑडिट

Fri, 11 Sep 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Fire safety audits should be conducted for 20-year-old buildings.
किसान मजदूर संगठन ने कमिश्नर को ज्ञापन देकर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ मंडल में 20 वर्ष या उससे अधिक पुराने भवनों की सुरक्षा को लेकर किसान मजदूर संगठन ने मंडलायुक्त से स्वतंत्र स्ट्रक्चरल और फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर पुराने और संवेदनशील भवनों की तकनीकी स्थिति की जांच के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि मंडल में बड़ी संख्या में 20 वर्ष या उससे अधिक पुराने अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, पीजी, लाइब्रेरी, होटल, कोचिंग सेंटर, बैंक तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवन हैं। समय के साथ ऐसे भवनों में संरचनात्मक कमजोरी, अनाधिकृत परिवर्तन या अतिरिक्त निर्माण, भवन पर बढ़ा हुआ भार और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कमियां सामने आ सकती हैं। संगठन ने कहा कि किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय पूर्व-सावधानी के आधार पर प्रिवेंटिव सेफ्टी ऑडिट कराया जाना जरूरी है। इसके लिए भवन मालिक को निर्धारित योग्यता वाले स्वतंत्र एवं योग्य स्ट्रक्चरल इंजीनियर या तकनीकी विशेषज्ञ से ऑडिट कराने की स्वतंत्रता देने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने दिल्ली में हुए हादसे के बाद यह मांग उठाई है। उन्होंने मंडलायुक्त से मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले नगर निगम, विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, आवास विकास परिषद, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सर्कुलर जारी कर इस व्यवस्था को लागू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed