फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire of anger: A petrol-soaked cloth was thrown into the house of the murder accused and set on fire, which was extinguished by the police.

आक्रोश की आग : हत्यारोपी के घर में पेट्रोल से भीगा कपड़ा फेंक लगाई आग, पुलिस ने बुझाई

Mon, 23 Mar 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fire of anger: A petrol-soaked cloth was thrown into the house of the murder accused and set on fire, which was extinguished by the police.
सरधना क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर गांव में शनिवार रात हुए दोहरे हत्याकांड के बाद रविवार को हालात बेहद तनावपूर्ण रहे। ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों भूरा और सहीमुद्दीन की नृशंस हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात एक आरोपी के घर में जलाने लगाने की कोशिश की और पेट्रोल से भीगा कपड़ा अंदर फेंककर आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने समय रहते आग बुझा दी। वहीं रविवार सुबह जब मृतकों के शव गांव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम लगाने से रोका। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इधर भारी पीएसी बल की तैनाती के बीच रविवार देर शाम गमगीन माहौल में दोनों भाइयों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन



घटना की जड़ में शनिवार रात ईद की नमाज के बाद हुआ मामूली विवाद था। कब्रिस्तान के पास ग्राम प्रधान सहीद का भतीजा सलमान और उसका पड़ोसी चुन्नू बैठे थे। इनके बीच महज 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर बहस शुरू हुई। बड़े-बुजुर्गों ने उस वक्त मामला शांत करा दिया लेकिन रास्ते में चुन्नू ने सलमान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। संघर्ष में चाकू और लाठी-डंडों से वार कर भूरा और सहीमुद्दीन की हत्या कर दी गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन




शनिवार रात करीब 3 बजे हत्या से आक्रोशित कुछ लोगों ने आरोपी जाहिद के घर को निशाना बनाया। हमलावरों ने खिड़की और दरवाजों के जरिए बैठक के अंदर पेट्रोल से भीगे पुराने कपड़े डालकर आग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत रेत और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में पुलिस की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोस्टमार्टम के बाद भड़का गुस्सा, बुलडोजर की मांग

रविवार सुबह करीब 7 बजे जब भूरा (40) और सहीमुद्दीन (36) के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण दोनों शवों को मेरठ-करनाल हाईवे की ओर ले जाने लगे ताकि जाम लगाया जा सके। हाईवे की ओर बढ़ते ग्रामीणों को जब पुलिस ने रोका तो महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पीड़ित पक्ष ने साफ शब्दों में मांग की कि हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और सभी फरार नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर और सीओ आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।








10 नामजद, 3 गिरफ्तार

ग्राम प्रधान सहीद की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें इरशाद उर्फ चुन्नू, युसुफ, रहीस खां, वाहिद, शाहन, साजिद, शहजाद उर्फ मोटा, साकिब, सईद और रिजवान नामदज हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ चुन्नू, साकिब और साजिद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गांव में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - अभिजीत कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed