{"_id":"62cbf159ace40202b34d856e","slug":"fire-massive-fire-broke-out-in-showroom-located-at-bachha-park-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire: मेरठ में बच्चा पार्क स्थित शोरूम में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire: मेरठ में बच्चा पार्क स्थित शोरूम में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर
Mon, 11 Jul 2022 03:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:16 PM IST
सार
मेरठ में लगातार आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। सोमवार को बच्चा पार्क स्थित एक शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोमवार दोपहर बच्चा पार्क स्थित एक शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्चा पार्क स्थित एक शोरूम की बालकनी से धुआं उठता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस व दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं आग के कारण आसपास के शोरूम में लगे एसी भी जल गए। पुलिस ने आसपास के सभी शोरूम्स के लोगों को बाहर निकाला। आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं आग की घटना के बाद गढ़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन