फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire in power loom factory, employees saved their lives by running away

Meerut News: पावरलूम कारखाने में आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Sun, 02 Mar 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fire in power loom factory, employees saved their lives by running away
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर में पावरलूम कारखाने में भीषण आग लग गई। करीब बीस कर्मचारियों ने पावरलूम कारखाने से भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया हालांकि इससे पहले आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का काम किया। करीब बीस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

करीम नगर गली नंबर 12 में अब्दुल्ला पुत्र हाजी इकबाल का पॉवरलूम कारखाना है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे ब्लास्ट के साथ आग लग गई। कर्मचारियों का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने सबमर्सिबल पंप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना के करीब आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। गली संकरी होने के कारण दमकल वाहन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। फायर टैंकर का जल्द पानी खत्म होने से लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। शार्ट सर्किट से आग का कारण लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed