फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire in loder , four cylender explode

धमाकों से घरों के शीशे टूटे, कॉलोनी के लोगों में मची भगदड़

Thu, 27 Apr 2017 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 27 Apr 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
fire in loder , four cylender explode
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बांटने आए एक लोडर में आग लग गई। चालक आग बुझाने का प्रयास करता उसके पहले ही सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लोडर में लोड चार सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गए। धमाका इतना तेज था कि कॉलोनी के कई घरों में खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना से लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


मामला बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे का है। सरधना रोड स्थित नंगलाताशी गांव के सामने इंडियन गैस कंपनी की बैजल गैस एजेंसी का गोदाम है। रोज की तरह गोदाम के कर्मचारी लोडर में गैस सिलेंडर भरकर उपभोक्ताओं को बांटने जा रहे थे। लोडर चालक प्रदीप कुमार व हेल्पर ऋषि कुमार करीब 20 सिलेंडर लेकर सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी पहुंचे। यहां डा. मदन मोहन गुप्ता के घर सिलेंडर दिया। इसके बाद चालक ने जैसे ही गाड़ी को स्टार्ट किया तो उसकी वायरिंग में आग लग गई। यह देख दोनों कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। 
विज्ञापन


देखते ही देखते गाड़ी में रखे सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। यह देखकर कर्मचारी मौके से भाग गए। कुछ ही देर में एक के बाद एक चार सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। कुछ सिलेंडर हवा में उड़कर दूर जा गिरे। वहीं लोडर के भी परखच्चे उड़ गए। धमाकों से कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घर छोड़ भागने लगे। बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाने में हेल्पर ऋषि कुमार मामूली रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाका सुन सहम गए लोग
कॉलोनी समिति के चेयरमैन कर्नल ब्रह्म पाल सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ घर में चाय पी रहे थे। तभी धमाकों की आवाज आई। पत्नी ने बाहर निकल कर देखा तो सिलेंडरों में आग लगी थी। यह देख वह चीख पड़ी। सिलेंडर के धमाकों से घर की खिड़की और दरवाजों के शीशे टूट गए। वहीं डॉ. मदन गुप्ता ने बताया कि सिलेंडरों के धमाकों से उनके भी मकान के शीशे टूट गए। बरामदे में खड़ी गाड़ी में भी नुकसान हो गया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। 


गैस रिफलिंग करते हैं कर्मचारी
कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारी सिलेंडर वितरण के दौरान चोरी छिपे गैस रिफलिंग करते हैं। कई बार उन्होंने ऐसा करते हुए कर्मचारियों को देखा है। रिफलिंग के दौरान ही सिलेंडर लीक हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed