फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire caused by beedi during illegal gas refilling in Mussoorie

Meerut News: मसूरी में अवैध गैस रिफलिंग के दौरान बीड़ी से लगी आग

Sun, 22 Sep 2024 06:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by beedi during illegal gas refilling in Mussoorie
गंगानगर। मसूरी गांव के मुख्य बाजार स्थित गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान में अवैध रिफिलिंग के दौरान बीड़ी के पतंगे सिलिंडर में आग लग गई। इससे बाजर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाला दुकानदान अवैध रूप से बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिल कर रहा था। उसी समय दुकान के पास एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था। लीक हुई गैस ने बीड़ी के पतंगे से आग पकड़ ली। आग की तेज लपटें सिलिंडर से निकलने लगी। आसपास के लोग मौके से भाग गउ। कुछ लोगों ने मिट्टी व गीला कपड़ा डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि उन्हें कामयाबी नहीं मिली। सिलिंडर में बची गैस खत्म होने पर आग बुझ पाई। ग्रामीणों के अनुसार दुकान के आसपास घर बने हैं। अगर सिलिंडर भरा होता तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की माने तो दुकानदार टैक्सी चलाता है और कई सालों से गैस चूल्हा रिपेयरिंग की आड़ में अवैध रूप से रिफिलिंग है। सीओ सदर देहात का कहना है कि थाना पुलिस से बात कर घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed