फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in the closed meat factory of former MP Shahid Akhlaq's brother

Meerut News: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में लगी आग

Sun, 30 Apr 2023 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the closed meat factory of former MP Shahid Akhlaq's brother
खरखौदा (मेरठ)। पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में शनिवार को सफाई के दौरान आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लकड़ी के स्क्रेप का काफी हिस्सा जल गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई मीट फैक्ट्रियां विभिन्न विभागों की अनुमति न होने के कारण कुछ समय पहले बंद कर दी गई थी। उसी कार्रवाई में पूर्व सांसद राशिद अखलाक की मीट फैक्टरी अल यासिर भी बंद की गई थी। मीट प्रोसेसिंग का कारोबार ठप होने के कारण अब संचालक ने फैक्टरी में दूसरा व्यवसाय चलाने का मन बनाया है। इसके तहत फैक्टरी में साफ सफाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कई दिन से राशिद अकलाख की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में शनिवार को कटर से लोहे व लकड़ी का स्क्रैप काटा जा रहा था। इसी दौरान थर्माकोल में आग लग गई। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लकड़ी के स्क्रैप का काफी हिस्सा जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दो मीट फैक्टरी में लग चुकी आग
एक माह में हापुड़ रोड पर तिहरे हत्याकांड के आरोपी हाजी इजलाल की बंद पड़ी मीट फैक्टरी आलिया इंडस्ट्रीज व उसके भाई हाजी परवेज की अल कैफ फैक्टरी में सफाई के दौरान भी पहले आग लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed