फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in constable's house on seventh floor of Ansal Courtyard, family saved from vigilance

अंसल कोर्टयार्ड की सातवीं मंजिल में सिपाही के मकान में लगी आग, बाल बाल बचा परिवार

Wed, 09 Mar 2022 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in constable's house on seventh floor of Ansal Courtyard, family saved from vigilance
अंसल कोर्टयार्ड की सातवीं मंजिल पर सिपाही के मकान में लगी आग, सतर्कता से बचा परिवार
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में बाईपास स्थित अंसल कोर्टयार्ड में सातवीं मंजिल पर सिपाही मनोज शर्मा के मकान में आग लग गई। इससे घर में रखा लाखों का सामान जल गया जबकि सतर्कता और सूझबूझ के कारण परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। समय रहते परिवार और कालोनी के लोगों ने विद्युत आपूर्ति को बंद कराया, वहीं पाइपलाइन से आ रहे पानी का प्रयोग कर आग बुझाने में जुटे रहे। मनोज के पैर में चोट लगी थी, बहन ने हिम्मत कर बच्चों सहित सभी सदस्यों को लॉबी में भिजवा दिया। बाद में दमकल की टीम ने आग बुझाई। इसका कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
मनोज शर्मा कंकरखेडा थाने में तैनात हैं। इस मकान में उनकी पत्नी मंजू शर्मा, दो बेटी अनाया (5) और अनवी (3) साथ रहते हैं। नीचे चौथी मंजिल पर उनकी बहन अनीता रहती हैं। मनोज के पैर में कुछ समय पहले चोट लग गई थी। वह बेडरूम में सोए हुए थे। पत्नी और बच्चे भी मकान में थे। बहन अनीता ने धुआं निकलते हुए देखा तो वह ऊपर मकान के अंदर दौड़ी। तब तक काफी आग लग चुकी थी। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से मनोज और परिवार के अन्य सदस्यों को एक ओर लॉबी में खड़ा कराया। वहीं, कॉलोनी के लोग भी आग बुझाने की व्यवस्था में जुट गए। बाद में दमकल टीम को सूचित किया गया।
विज्ञापन

---
हादसे के समय पापा के पास थीं दोनों बेटियां
- हादसे के समय दोनो बेटी अनाया और अनवी पापा के पास ही बैठी थी। आग और धुआं देखकर वह घबरा गईं। पत्नी मंजू भी आग को देखकर बच्चों की हिफाजत में जुट गई। उन्हें आग से दूर किया गया। वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना था कि सूचना देने के बाद दमकल की टीम भी काफी देरी से पहुंची। यदि पाइपलाइन से पानी की व्यवस्था न होती तो यह इससे बड़ा हादसा और बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लोगों ने लगाई आवाज...आग लग गई, नीचे आ जाओ
सातवीं मंजिल पर हादसे के दौरान कालोनी के कुछ लोगों ने शोर मचाया- आग लग गई, नीचे आ जाओ। मनोज के मुताबिक आग से शादी की फोटो से लेकर अन्य चीजें भी चल गईं।

- क्षेत्र के निवासी वेद इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अजित कुमार, आरपी शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, दीपेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि इस कालोनी में करीब 300 लोग हैं। सामूहिक प्रयास से बड़ा हादसा होने से टल गया। दमकल की टीम पहुंचने से पहले ही लोगों ने काफी हद तक आग को बुझा लिया था।
आग से बचाव के बेहतर हों इंतजाम
- क्षेत्रवासियों ने आग के हादसों से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने की भी मांग की ताकि यहां रहने वाले परिवारों की जिंदगी खतरे में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed