फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in a furniture showroom, extinguished with the help of villagers

फर्नीचर के शोरूम में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से बुझाया

Mon, 21 Jul 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a furniture showroom, extinguished with the help of villagers
दौराला। सकौती-रुहासा मार्ग पर शनिवार देर रात सकौती निवासी अनिल के फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। आग लगने से लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। अनिल ने बताया कि वह शनिवार रात शोरूम बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह कुछ महिलाएं सुबह की सैर के लिए निकली तो उन्होंने शोरूम से आग की लपटें निकलती देखी। उन्होंने घर पहुंचकर अपने परिजनों को जानकारी दी और उन्होंने अनिल को कॉल कर सूचित किया। मौके पर पहुंचे अनिल ने ग्रामीणों की सहायता से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अनिल के अनुसार आग लगने से उसे लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed