फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in PNB ATM at Eves intersection

Meerut News: ईव्ज चौराहे पर पीएनबी के एटीएम में लगी आग

Thu, 26 Oct 2023 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 26 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in PNB ATM at Eves intersection
मेरठ। ईव्ज चौराहे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि मशीन के अंदर रखा लाखों रुपये की नकदी बच गई। आग इतनी भीषण थी कि बैंक परिसर तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

ईव्ज चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा है। शाखा के बराबर में एटीएम केबिन है। यहां पर पासबुक प्रिंट और एटीएम मशीन रखी हुई हैं। सुबह करीब सवा सात बजे एटीएम में शाॅर्ट सर्किट से आग लगनी शुरू हुई। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि मशीन से बैंक परिसर तक पहुंच गई। यदि आग बुझाने में कुछ देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। उन्होंने बैंक की तकनीकी टीम को बुलाकर भी मुआयना कराया। एटीएम में रखा लाखों रुपये का कैश सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन समर बहादुर सिंह का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। एटीएम मशीन और केबिन पूरी तरह जल गया है।
विज्ञापन


नहीं था कोई सिक्योरिटी गार्ड
एटीएम केबिन में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। आसपास के लोगों ने ही आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी।

मशीन में थे 42 लाख रुपये
पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियाें के मुताबिक सुबह करीब सवा सात बजे एटीएम में आग लगी। मशीन में 42 लाख रुपये कैश था, जा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कैश निकालने की पूरी वीडियोग्राफी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed