{"_id":"6aec96fe7569cdee06037b03","slug":"fire-breaks-out-in-mawana-due-to-a-leaking-gas-cylinder-three-people-including-a-father-and-son-sustain-burns-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113935-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवाना में लीक गैस सिलिंडर से लगी आग, पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवाना में लीक गैस सिलिंडर से लगी आग, पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह राजो वाली मस्जिद के पास एक लीक गैस सिलिंडर में आग लगने से तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। इनमें एक गैस एजेंसी का कर्मचारी और पिता-पुत्र शामिल हैं। समय रहते सिलिंडर बंद कर दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
अनिल दीक्षित के घर पर गैस सिलिंडर लीक हो रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत गैस एजेंसी पर की थी। एजेंसी से कर्मचारी जयवीर सिलिंडर की जांच करने पहुंचा। उसने सिलिंडर का वाल्व बदल दिया। कर्मचारी ने रसोई में पहले से फैली गैस पर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही उसने वाल्व बदलने के बाद सिलिंडर को चेक करने के लिए आग जलाई, पूरी रसोई में आग का गुबार उठ गया।
मामूली रूप से झुलसे लोग
आग की चपेट में आकर अनिल दीक्षित, उनके पुत्र मुकुल दीक्षित और कर्मचारी जयवीर मामूली रूप से झुलस गए। तीनों घायलों को तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस घटना से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि हासले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर गई थी, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --