फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in Janrath and contracted buses due to a short circuit near the steering wheel.

Meerut News: स्टेयरिंग के पास हुए शाॅर्ट सर्किट से लगी जनरथ और अनुबंधित बस में आग

Fri, 12 Jun 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Janrath and contracted buses due to a short circuit near the steering wheel.
-भैंसाली बस अड्डे पर लगे कैमरों की फुटेज को बनाया जांच का आधार, आरएम ने शुरू कराई जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में आग की घटना पर जांच की रिपोर्ट आ गई है। मेरठ डिपो की जनरथ एसी बस के स्टेरिंग के पास शॉर्ट सर्किट से निकली आग की चिंगारी से आग लगी थी। बराबर में खड़ी भैसाली डिपो की अनुबंधित बस भी चपेट में आ गई थी। यह खुलासा टेक्निकल टीम ने जांच के बाद किया है। जांच का मुख्य आधार बस अड्डे पर लगे कैमरों में कैद तस्वीरों को बताया गया है।
भैसाली बस अड्डे पर भैसाली डिपो की बस खड़ी थी। बुधवार रात 2:38 बजे मेरठ डिपो की जनरथ बस ऋषिकेश से वापस आकर अड्डे पर पहुंची। चालक ने यात्रियों को उतारकर जनरथ को भैसाली डिपो की अनुबंधित बस के बराबर में खड़ा कर दिया था। चालक और परिचालक बस में आराम करने लगे। रात करीब 3:55 बजे जनरथ बस में अचानक आग लग गई थी। इससे निकली आग की लपटों ने बराबर में खड़ी बस को भी ले लिया था। दोनों ही बसें 50 से 70 प्रतिशत जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

भैसाली बस अड्डे में बसों में आग के मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने जांच शुरू करा दी। इसमें एआरएम और एसएम लोकेश राजपूत सहित पूरी टीम ने बसों में आग और नुकसान की जांच की। बसों को वर्कशॉप भेजा गया। टेक्निकल टीम ने शुक्रवार को भी सभी बिंदुओं पर जांच की। बस में लगी बैटरी, फायर सिलिंडर, टायर और इंजन सभी सुरक्षित मिलने के कारण जांच कमेटी भी दिन भर सही दिशा तक पहुंचने में अटकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि बसों में आगे के सही कारणों तक पहुंचने के लिए भैसाली बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिसमें सामने आया है कि आग लगने का कारण, बस के स्टेरिंग के पास शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी सामने आई है।

---------
जनरथ में छह लाख और अनुबंधित में लगभग दो लाख का नुकसान

- अधिकारियों के मुताबिक, परिवहन निगम की जनरथ बस में आग से लगभग छह लाख का नुकसान हुआ है, जबकि अनुबंधित बस में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दोनों की बसों को रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप भेजा गया है।


पुलिस ने यात्रियों से की पूछताछ
- महिला पुलिसकर्मियों ने भैसाली बस अड्डे पर पहुंचकर यहां टीन शेड में बैठे यात्रियों से पूछताछ की। सभी के नाम, पता, बस अड्डे पर उपस्थित होने का कारण और मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित किया। पुलिस की इस कार्रवाई को भी बसों में लगी आग से जोड़कर देखा जा रहा है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed