{"_id":"6a74ad5228691a59ca00704c","slug":"fire-breaks-out-in-a-cylinder-in-kapsad-fire-brigade-brings-it-under-control-in-time-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113199-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कपसाड़ में सिलिंडर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कपसाड़ में सिलिंडर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कपसाड़ में बृहस्पतिवार को एक मकान में घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।
कपसाड़ निवासी देवव्रत पुत्र सूरजपाल सिंह के घर में अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रशासन की ओर से लोगों से गैस सिलिंडर और रसोई गैस उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने की अपील की गई है।