{"_id":"69e3f88e2655bb43470e25e2","slug":"fire-breaks-out-at-cosmetic-warehouse-on-sharda-road-two-shops-also-gutted-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1164222-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शारदा रोड पर कॉस्मेटिक के गोदाम में लगी आग, दो दुकानें भी बाहर से जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शारदा रोड पर कॉस्मेटिक के गोदाम में लगी आग, दो दुकानें भी बाहर से जलीं
विज्ञापन
मेरठ। शारदा रोड पर अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में पहली मंजिल पर स्थित कॉस्मेटिक (शृंगार का सामान) के गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान कुछ दूरी पर ही दमकल वाहन था। दमकलकर्मी कुछ देर में ही पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि गोदाम का सारा सामान और पास की दो दुकानें बाहर की ओर से जल गईं।
ब्रह्मपुरी निवासी कुशाग्र बंसल ने बताया कि शारदा रोड पर अग्रवाल कॉम्पलेक्स में ग्राउंड फ्लोर पर उनकी बंसल शृंगार महल के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका गोदाम है। इसमें कॉस्मेटिक का सामान रखा था। शनिवार दोपहर ढाई बजे पहली मंजिल पर स्थित दुकान के दुकानदारों ने उन्हें बताया कि उनके गोदाम से धुआं निकल रहा है। वह और अन्य दुकानदार ऊपर की ओर दौड़े। शटर खोलकर देखा तो गोदाम में आग लगी थी। उन्होंने दमकल को कॉल कर सूचना दी। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
इस दौरान अफरातफरी मच गई। कुछ लोग अपनी दुकान बचाने के प्रयास में जुट गए और कुछ आग के ताप के कारण नीचे आ गए। गोदाम में रखा लगभग सभी सामान जल गया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के बराबर स्थित नमकीन की एजेंसी चलाने वाले ललित रस्तोगी और कस्टम मार्ट चलाने वाले प्रदीप माहेश्वरी की दुकान के शटर और बोर्ड आदि भी जल गए।
विज्ञापन
चार वाहनों ने 40 मिनट में पाया काबू
एफएसओ आकाश चौहान और विश्वास गर्ग ने बताया कि शारदा रोड से ही शोभायात्रा निकल रही थी। इसलिए वहां दमकल वाहन था। मात्र दस मिनट में ही यह वाहन पहुंच गया। बाद में तीन अन्य वाहन सहित चार दमकल वाहनोें की मदद से 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग को अन्य दुकानों पर पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया।
देरी से हो सकता था बड़ा हादसा
शारदा रोड के बीच स्थित अग्रवाल कॉम्पलेक्स में लगभग 20 दुकानें हैं लेकिन यहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। अगर दमकलकर्मी समय रहते यहां नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि मार्ग काफी चौड़ा था लेकिन यहां दिन के समय बाजार होने के कारण जाम के हालात रहते हैं।
-- -- -- -