फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR will be registered against those who give calculation form twice, SIR's mega campaign today

Meerut News: दो बार गणना प्रपत्र देने वालों पर प्राथमिकी दर्ज होगी, एसआईआर का आज महाअभियान

Sun, 23 Nov 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
FIR will be registered against those who give calculation form twice, SIR's mega campaign today
मेरठ। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का रविवार को यानी आज महाअभियान जनपद में चलेगा। इसमें बीएमओ के साथ प्रशासनिक अधिकारी और खुद जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहेंगे। चेतावनी जारी की गई है कि जिन मतदाताओं ने एक ही विधानसभा या अन्य विधानसभा से बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र अलग-अलग जगह से ले लिया हैं। वे सभी मतदाता सिर्फ एक ही गणना प्रपत्र हस्ताक्षर सहित जमा करेंगे। दो या उससे अधिक गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह का दावा कि 97 फीसदी मतदाता को गणना प्रपत्र वितरित कर दिए गए। इसको अब मतदाताओं से लेकर डिजिटल ब्योरा करने का कार्य बीएलओ द्वारा कराया जा रहा है। मतदाता बीएलओ से 2-2, 3-3 बार गणना प्रपत्र ले रहे हैं लेकिन उनको जमा नहीं कर रहे। इसको लेकर बार-बार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा चेतावनी जारी कर रहे कि गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करें अन्यथा वह वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को जिले में एसआईआर का महाअभियान चलने की घोषणा कर दी है जिसमें वह खुद भी शामिल रहेंगे। सुबह 7:00 से देर रात तक मतदाताओं से गणना प्रपत्र लेकर डिजिटल ब्योरा करने का प्रयास किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि महाअभियान में नगर निगम, आवास विकास, शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को दिनभर मुस्तैद रहने की बात कही। जिन-जिन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, अब उनकी मॉनिटरिंग करने के लिए एक कमेटी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बनाई गई है। यदि कोई कर्मचारी व अधिकारी बिना सूचना अनुपस्थित रहा तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


एक ही गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता
जनपद में कई मतदाताओं के एक से अधिक एक ही विधानसभा या दूसरी विधानसभा में वोट हैं। एसआईआर में पारदर्शिता को देखते हुए मतदाता सिर्फ एक ही जगह से गणना प्रपत्र लें और वहीं पर जमा करें। दो या दो से अधिक जगह पर गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाता के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी की दर्ज कराई जाएगी। इस प्रकरण में एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। इसको देखते हुए बार-बार अपील की जा रही है कि मतदाता सिर्फ एक ही गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर चला अभियान डिजिटल ब्योरा में रही कमी
शनिवार दिनभर एसआईआर में गणना प्रपत्र जमा करने, उनका डिजिटल ब्योरा फीड करने में थोड़ी कमी रही है। बताया गया है कि जनपद में 27 लाख वोटर हैं, इसमें से सिर्फ 2.25 लाख वोटर का डिजिटल ब्योरा ही अभी फीड हो पाया। यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक जनपद में चलाया जाएगा। किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। रविवार को एसआईआर के महाअभियान में तीनों एसडीएम, जिला उप निर्वाचन अधिकारी और सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed