{"_id":"6a6b813a3d1b042949024734","slug":"fir-registered-in-case-of-teenagers-death-in-accident-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108125-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हादसे में किशोर की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हादसे में किशोर की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। किठौर थाना क्षेत्र में माछरा पुलिस चौकी के नजदीक खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे 14 वर्षीय किशोर को एक पखवाड़े पूर्व अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में अब उसके परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव कासमपुर माछरा निवासी पिंटू सिंह पुत्र धर्म सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 13 जुलाई की सुबह करीब 9:00 बजे उसका छोटा भाई मोहित घर से गांव हसनपुर कलां स्थित एक दुकान पर काम के लिए जा रहा था। मोहित माछरा पुलिस चौकी के पास खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे बाद आरोपी चालक घायल बालक को मौके पर छोड़कर वाहन सहित भाग गया था।
गंभीर रूप से घायल मोहित को तत्काल इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत लगातार चिंताजनक बनी रही। इलाज के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। मिंटू ने बताया कि वह और उसके परिजन मोहित की मृत्यु से सदमे में थे। इसलिए प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई है। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।