फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against five people, including the wife, in a suicide case.

Meerut News: आत्महत्या के मामले में पत्नी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Jul 2026 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including the wife, in a suicide case.
संवाद न्यूज एजेंसीबहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी संजीव की आत्महत्या के मामले में मृतक के छोटे भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

संदीप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई संजीव को उसकी पत्नी सरिता, सास मुन्नी निवासी गांव सैनी थाना इंचौली, साली संगीता, साढ़ू रिंकू तथा मृतक का साले नितिन पोहल्ली मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 17 जुलाई को ससुराल वालों ने घर पर आकर उसके साथ मारपीट की थी। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर संजीव ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

रविवार शाम संजीव का शव गांव सदरपुर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। संजीव की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक छह वर्षीय बेटा आदित्य देशवाल है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed