{"_id":"6a2843a3e4334e9ae00c0010","slug":"fir-registered-against-five-people-including-a-bku-leader-for-alleged-land-grabbing-and-extortion-meerut-news-c-73-1-mct1008-107469-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्लॉट कब्जाने और रंगदारी मांगने का आरोप, भाकियू नेता समेत पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्लॉट कब्जाने और रंगदारी मांगने का आरोप, भाकियू नेता समेत पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी रोशन लाल की शिकायत पर पुलिस ने भाकियू रोहटा के प्रदेश अध्यक्ष चमन प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, जान से मारने की धमकी देने और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोशन लाल पुत्र रामानंद ने रोहटा थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसने और उसके भाई ने वर्ष 2023 में गांव में दो आवासीय प्लॉट खरीदे थे, जिनकी बाउंड्री भी कराई थी। आरोप है कि 25 जनवरी 2026 को वह अपने प्लॉट की देखरेख करने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग भाकियू रोहटा के प्रदेश अध्यक्ष चमन प्रधान के साथ वहां पहुंचे और कथित रूप से प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे और उसके भाई को धमकाया तथा प्लॉट छोड़ने के बदले 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर जान से मारने और मारपीट करने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चमन प्रधान, उसके भाई राजकुमार, संदीप उर्फ सनी, शहीदू और सूरज उर्फ नीतू निवासी रसूलपुर रोहटा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --