फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against 22 named and 50 others who blocked the road

Meerut News: जाम लगाने वाले 22 नामजद व 50 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 22 named and 50 others who blocked the road
हस्तिनापुर में पांडव टीले का भ्रमण करते उत्तराखंड से आए छात्र स्रोत संवाद पांडव टीले पर छात्र
गन्ना क्रय केंद्र पर लोडर की चपेट आकर हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी तपराज (29) की लोडर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आर्थिक मदद और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गणेशपुर–हस्तिनापुर मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के पास चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। जाम के कारण करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। पुलिस ने इस मामले में 22 नामजद और 50–60 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हस्तिनापुर थाने के उपनिरीक्षक रामप्रताप राघव के अनुसार 26 जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी तपराज पुत्र जयपाल की सैफपुर कर्मचंदपुर के पास गन्ना क्रय केंद्र के नजदीक लोडर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद अगले दिन मंगलवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा था। परिजन और ग्रामीण गणेशपुर–हस्तिनापुर मार्ग पर सड़क पर शव रखकर और अपने वाहन खड़े कर जाम लगाकर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी मवाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया और परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। शुरुआती दौर में प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए। जाम के कारण रोडवेज बसों में सवार यात्री, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भूख-प्यास से परेशान होते रहे। काफी समझाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जाम लगाने वालों में गांव पाली सहित आसपास के गांवों के राजेंद्र, यशवीर उर्फ लहरी, धर्मेंद्र, सुनील उर्फ जोशी, लोकेंद्र, सुबोध, सुधीर, सतेंद्र, राहुल, सोनू, नीटू, जोगेंद्र, विवोद, बबली, बिंदर, नितिन, ज्ञानचंद्र, मयंक, मनोज, इंद्रजीत सहित 22 लोग नामजद किए हैं। मामले की जांच जारी है।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed