फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fir on three policeman

करोड़पति बंदी की फरारी में मेरठ में मुकदमा

Mon, 19 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
fir on three policeman
मेरठ। 263 करोड़ की टैक्स चोरी में आरोपी मनोज अरोड़ा के पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में मेरठ में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि आरोपी दिल्ली में एम्स के बाहर से फरार हुआ था। एसआई ज्ञान प्रकाश ने बंदी मनोज अरोड़ा, पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल ज्वाला सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार और संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तीनों पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। उनकी बर्खास्तगी की रिपोर्ट भी पुलिस अधिकारियों द्वारा भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

मनोज अरोड़ा को 10 अगस्त को मेरठ जेल से एम्स हॉस्पिटल दिल्ली ले जाया गया था। लेकिन वह तीनों पुलिसकर्मियों को झांसा देकर इनोवा गाड़ी से फरार हो गया था। अगले दिन पुलिस ने इनोवा को सिरसा से बरामद किया था। हालांकि बुधवार को मनोज दिल्ली में पकड़ा गया। मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को उसे फिर जेल भेज दिया। मनोज अरोड़ा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से इसलिए भागा था ताकि दिल्ली में ही पुलिस मुकदमा दर्ज कराए। बाद में उसे तिहाड़ जेल भेजा जाए। बंदी का कहना है कि वह दिल्ली की जेल में ही रहना चाहता है। लेकिन मेरठ पुलिस ने सिविल लाइन थाने में ही केस दर्ज किया।
विज्ञापन

सिपाही से लेकर जेल कर्मचारी व डाक्टर भी घेरे में
सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह पूरे प्रकरण में जांच कर रहे हैं। बंदी के बयान से पुलिस अफसर हैरान हैं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मनोज अरोड़ा ने बताया कि उसका एक माह में तीन लाख रुपये खर्च होता था। उसे पेशी या अस्पताल लाने वाले हर सिपाही पर एक बार में दस हजार रुपये खर्च किए जाते थे। इलाज के लिए दिल्ली भेजने वाले डॉक्टर को आठ हजार रुपये प्रति सप्ताह, कचहरी स्थित हवालात के हेड पुलिसकर्मी को दस हजार रुपये दिए जाते थे। पुलिस लाइन से लाने-ले जाने वाले सिपाहियों को 10-10 हजार रुपये दिए जाते थे। मामले में पेशी पर साथ जाने वाले पुलिसकर्मी, जेल के कर्मचारी व डॉक्टर भी जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed