{"_id":"6a1877ac1bbc68707d09c97f","slug":"fir-lodged-for-murderous-attack-on-sports-businessman-meerut-news-c-72-1-mct1011-153974-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेल कारोबारी पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेल कारोबारी पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- पुलिस ने कार पकड़ी , आरोपी की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सरस्वती लोक कॉलोनी निवासी खेल कारोबारी प्रदीप बंसल बुधवार देर रात कार से टक्कर मारने वाले आरोपी दिल्ली रोड स्थित प्रताप विहार निवासी संजय के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार मालिक शिवशक्ति विहार निवासी नीरज शर्मा है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश में कई जगह दबिश दी। मगर आरोपी घर से गायब है। पुलिस कार मालिक की भी तलाश कर रही है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल कारोबारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यहां उनकी हालात स्थिर बनी हुई है।
सरस्वती लोक निवासी यश बंसल ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। कराते हुए बताया कि उनकी नौचंदी मेले के पास खेल के समान बनाने की फैक्टरी है। बुधवार रात उनके पिता प्रदीप बंसल स्कूटी से वापस घर आ रहे थे। कॉलोनी के गेट से कुछ दूरी पर कार की स्कूटी से मामूली टक्कर हो गई थी। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि आरोपी कार चालक संजय ने कार से स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चालक ने कारोबारी को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। आरोपी चालक ने कार का पहिया कारोबारी के सिर के ऊपर से उतार दिया। इससे कारोबारी के सिर की तीन हड्डी टूट गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।