फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged against the district president of Bhakiyu Apolitical

Meerut News: भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 05 Jun 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against the district president of Bhakiyu Apolitical
- गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल पर धरना देने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर 10 दिन पहले अपनी मांगों को लेकर चार घंटे तक भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा कब्जा कर धरना देने के मामले में टोल मैनेजर ने संगठन के जिला अध्यक्ष सहित 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
25 मई को गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर अपनी कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चार घंटे तक टोल को अपने कब्जे में रखते हुए धरना दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना खरखौदा पुलिस ने यूनियन के पदाधिकारियों को समझाया और जल्द ही उनकी सभी मांगें पूरी करने का भी आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

टोल अवरुद्ध होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा तथा राजस्व का भी भारी नुकसान हुआ। उसी को लेकर टोल पर तैनात मैनेजर अमोद केटकर की ओर से इस मामले में यूनियन के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर टोल कर्मियों का आरोप है कि लोग किसान यूनियन के नाम पर आए दिन परेशान करते हैं। धरना देने की धमकी देकर जबरन टोल फ्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि टोल मैनेजर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed