फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged against seven people including husband in case of death of married woman

Meerut News: विवाहिता की मौत मामले में पति सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against seven people including husband in case of death of married woman
थाने पर कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा करते मृतक सविता के परिजन स्रोत संवाद
भीमनगर कॉलोनी में शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। कस्बे की भीमनगर कॉलोनी में शुक्रवार शाम 30 वर्षीय सविता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। देर रात मृतक महिला के परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में शुक्रवार को मायका पक्ष ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए थाने पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पति व सास समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसने अपनी छोटी बहन सविता का विवाह कस्बे की ही भीमनगर कॉलोनी निवासी सुनील के साथ किया था। शादी में करीब सात लाख रुपये का खर्च आया था। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के भाई ने पति सुनील, सास मुन्नी देवी, जेठ राजेश, इंद्रराज, बाबी, अनिल व अनिल की पत्नी व उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उसकी बहन पर बाइक व पांच लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रहे थे। सविता ने इन्कार कर दिया था। उसने दहेज की पूर्ति के लिए सुनील को दो भैंस, दो कटिया व चारा काटने की मशीन भी दी थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग करते रहे। बीते शुक्रवार की सुबह सुनील व सविता के बीच दहेज को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सविता घर से कहीं चली गई। शुक्रवार शाम 4:00 बजे उन्हें जानकारी मिली कि उसकी बहन को उसकी ससुराल वालों ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर मार दिया है। ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को सविता के मायके पक्ष के लोगों ने थाने पर जमकर घंटों हंगामा किया। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हंगामा शांत हुआ। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed