फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged against nine accused of illegal encroachment

Meerut News: अवैध कब्जा करने वाले नौ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against nine accused of illegal encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कक्केपुर में सरकारी आम रास्ते पर अवैध कब्जा करने वाले नौ आरोपियों के खिलाफ लेखपाल ने सरूरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार्रवाई के बाद गांव में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
लेखपाल ऋषभ जैन ने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा सरधना तहसील में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गांव कक्केपुर स्थित गाटा संख्या 146 राजस्व अभिलेखों में सरकारी आम रास्ते के रूप में दर्ज है। उस पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए और उन्हें मौके पर जाकर स्थिति की जांच की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

जांच के दौरान राजस्व अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि गाटा संख्या 146 पर आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच रिपोर्ट में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद लेखपाल ने बुधवार को गांव निवासी उर्मिला, प्रमोद कुमार, सहंसरपाल, जयप्रकाश, जितेंद्र सिंह, अजय कुमार, अरविंद, अनुज व कमला के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि सरकारी भूमि व रास्तों पर अवैध कब्जे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी रास्ते को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed