{"_id":"6a0c63c307a628f93a0147cd","slug":"fir-lodged-against-car-rider-search-intensified-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107982-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तलाश तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम क्षेत्र में 12 मई को हुई छात्रा को टक्कर मारने की घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच तेज कर दी है। कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को कार से टक्कर मारकर घसीटने के मामले में आरोपी अभी फरार है।
अंसल टाउन निवासी पूनम सैनी की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने में सोमवार को कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना 12 मई की शाम एम-7 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने हुई थी, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसके पैर में फ्रैक्चर आया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, कार की पहचान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी पहले से छात्रा का पीछा कर रहा था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --