फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged after two and a half months of open robbery

Meerut News: सरेआम लूट की ढाई माह बाद दर्ज की प्राथमिकी

Mon, 19 Jan 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged after two and a half months of open robbery
मेरठ। मवाना के काबली गेट निवासी अनिल कुमार के साथ भैंसाली बस अड्डे पर सरेआम तीन लाख रुपये से भरा बैग छीना गया लेकिन पुलिस ने शुरुआती जांच में कोई कार्रवाई नहीं की। यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। पीड़ित ने आनलाइन ई-रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई। ढाई माह बाद सदर बाजार थाने ने आखिरकार प्राथमिकी दर्ज की। अनिल कुमार ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को दोपहर एक बजे बस अड्डे से निकलते ही दो बाइक सवार युवकों ने तीन लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद अनिल ने कई बार ऑनलाइन ई-रिपोर्ट भेजी, जो रिजेक्ट कर दी गई। अंततः उन्होंने टीपीनगर थाने के नाम रिपोर्ट भेजी। पुलिस ने उनके घर आकर जांच की, फिर मामला सदर बाजार थाने को स्थानांतरित किया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed