{"_id":"69ebdbf943a4a743e0018549","slug":"fir-lodged-after-seven-days-youth-attacked-with-knife-accused-issuing-threats-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107821-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सात दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सात दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी दे रहे धमकी
विज्ञापन
सोफीपुर निवासी युवक विकास पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने सातवें दिन प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी पीड़ित के परिजनों को धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अनीता ने थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब नौ बजे उसका पुत्र विकास सोफीपुर नाले के पास श्मशान घाट के निकट मौजूद था। तभी वहां पहुंचे अंकित और दीपक ने विकास को घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने विकास के साथ मारपीट की और चाकू से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार परिजनों को धमका रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक, अंकित और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -