{"_id":"6a05f4d109cb05aa8a083a18","slug":"fir-lodged-after-16-days-in-land-dispute-case-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107211-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जमीन को लेकर हुए हमले में 16 दिन बाद हुई प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जमीन को लेकर हुए हमले में 16 दिन बाद हुई प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज थाना क्षेत्र के नसीरपुर फार्म पर 28 अप्रैल को खूनी संघर्ष हुआ था। कोर्ट से प्रतिबंधित भूमि पर गेहूं की फसल काटने से रोकने पर तलवार और कृपाण से लैस हमलावरों ने किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई थी। पीड़ित ने 13 मई को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
सैफपुर फिरोजपुर निवासी राजविन्द्र सिंह पुत्र अपार सिंह ने थाना रामराज में दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे वह अपने नसीरपुर स्थित फार्म पर गए थे। राठौड़ा निवासी त्रिलोक सिंह चट्ठा पुत्र गुरदीप सिंह अपने अज्ञात साथियों के साथ कोर्ट से स्टे वाली भूमि पर गेहूं की फसल काट रहा था। राजविन्द्र सिंह के मना करने पर त्रिलोक सिंह और उसके साथियों ने तलवार, कृपाण आदि लेकर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। शोर सुनकर फार्म के मुनीम सुखन, सोनू, इजरेल, रामपाल बचाने आए तो हमलावरों ने सोनू के माथे पर कड़े से वार कर घायल कर दिया था।
इस दौरान इजरेल की पत्नी रुखसार, सोनू की मां सावित्री और रामपाल की पत्नी खिमला भी पहुंचीं। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। बाद में महादेव के आने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित राजविन्द्र सिंह का कहना है कि वह चोटों का इलाज करा रहा था। 13 मई को पत्नी गुरिन्दर कौर के साथ थाना रामराज पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह का कहना हैं कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -