{"_id":"61d8a4ef00716e06b550ed61","slug":"fir-in-threat-to-spo-case-in-meerut-meerut-news-mrt572585930","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ को धमकी मामले में सिविल लाइन पुलिस ने किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीओ को धमकी मामले में सिविल लाइन पुलिस ने किया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीओ को धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
मेरठ। बीज उत्पादन अधिकारी (एसपीओ) को धमकी भरे पत्र मिलने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुवात पत्र में दिए गए अधिवक्ता से शुरू की है, जिसका पता लगाने के लिए पुलिस बुलंदशहर जाएगी।
सिविल लाइन थाने में बीज उत्पादन अधिकारी मनोज कुमार ने सहकारी चीनी मिल के पूर्व कर्मचारी और ठेकेदार प्रकाश सिंह के खिलाफ धमकी भरा पत्र भेजने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि बुलंदशहर में तैनाती के वक्त उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की थी और फर्म को काली सूची में डाल दिया था।
इसके बाद ठेकेदार ने उन पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्र से ही जांच की शुरूआत की गई है। देखा जा रहा है कि क्या यह पत्र किसी अधिवक्ता ने ही भेजा था। इसके लिए बुलंदशहर संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा एसपीओ से वह कागजात भी मांगे गए हैं, जिनके द्वारा उन्होंने ठेकेदार प्रकाश सिंह की राइटिंग होना बताया था।