फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR against nine people including husband for attempting to burn married woman to death

Meerut News: विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास में पति सहित नौ के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 22 Apr 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
FIR against nine people including husband for attempting to burn married woman to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव बहोडूपुर में विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

फलावदा थाने के गांव खाता निवासी शबाना ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बेटी मुस्कान की शादी 2022 में गांव बहोडूपुर निवासी अब्दुल के साथ की थी। ससुराल वाले मुस्कान से दो लाख रुपये की मांग लगातार करते आ रहे थे। बेटे साहिल ने 11 अप्रैल को 50 हजार रुपये अब्दुल को दिए थे लेकिन दो लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने 19 अप्रैल को मुस्कान को आग लगा दी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुस्कान के जलने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर मेरठ पहुंचे और मुस्कान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दिल्ली रेफर कर दिया, जहां गंभीर स्थिति में है। कम दहेज लाने के कारण पति व ससुराल वाले मुस्कान के साथ मारपीट करते रहते थे। कई बार जान से मारने का प्रयास किया। आग लगाने से एक दिन पहले ही पति अब्दुल बाहर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पति अब्दुल, ससुर सलीम, सास वशीला, जेठ नईम, जेठानी खुशी, देवर मोबिन, देवरानी अलीना, ननद शहजादी व ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed