{"_id":"6057a9a18ebc3ecbe1297495","slug":"fir-against-doctor-in-threat-for-money-matter-meerut-news-mrt5310688134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री को बदनाम करने के आरोप में चिकित्सक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री को बदनाम करने के आरोप में चिकित्सक पर मुकदमा
विज्ञापन
रंगदारी प्रकरण : मंत्री को बदनाम करने के आरोप में चिकित्सक पर केस दर्ज
मेरठ। प्रदेश सरकार के मंत्री के नाम से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। यह केस पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, हाल ही में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक शख्स प्रदेश सरकार के मंत्री का नाम लेकर चिकित्सक शकील अहमद से बात कर रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तफ्तीश की और आकाश व सूरज नाम के दो युवकों को दबोच लिया।
तफ्तीश में सामने आया कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के इशारे पर यह काम किया गया। पुलिस ने चिकित्सक से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, लेकिन चिकित्सक ने मना कर दिया। रविवार को पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ सिविल लाइंस देवेश सिंह ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ प्रदेश सरकार के मंत्री को बदनाम करने की नीयत से ऑडियो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे छात्र नेता ने यह प्लान बनाया था। इस मामले में मेडिकल क्षेत्र के रहने वाले आकाश और सूरज को पकड़ा गया था।