फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fine weather in meerut

दो दिन बाद निकली धूप से मिली राहत

Thu, 30 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
fine weather in meerut
मोदीपुरम।
विज्ञापन

बीते दो दिन हुई बारिश के बाद बुधवार को धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। दिन में हवा भी शांत रही। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दो दिन कोहरा पड़ने के आसार जताए हैं।
मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार को भी सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूप निकलने से मौसम अच्छा हो गया। अन्य दिन के मुकाबले दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने न्यूनतम तापमान में गिरावट व अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्र्दता 83 व न्यूनतम 63 प्रतिशत रहा। हवा की रफ्तार 6 किमी प्रतिघंटा रही। बारिश 5.6 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

एक्यूआई स्तर में आई गिरावट
बारिश व तेज हवाओं के कारण मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 107 दर्ज किया गया। जबकि गंगानगर का एक्यूआई 78, पल्लवपुरम का 95 व जयभीमनगर का 122 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से फसलें प्रभावित
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि दो दिन हुई बारिश से सबसे अधिक नुकसान सरसों व गेहूं की उस फसल को होगा, जिसमें बाली निकल आई है। हालांकि यह बारिश आम की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। जिन किसानों ने कुद्दुवर्गीय फसलों की बेमौसम नर्सरी तैयार की है, उनकी रोपाई में देरी होगी। वहीं टमाटर की फसल भी इससे प्रभावित होगी। गन्ने की फसल को बारिश से कोई नुकसान नहीं होगा।

वर्जन
दो दिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में सामान्य के मुकाबले उछाल आया है। आने वाले दो दिनों में कोहरा व स्मॉग रहने के आसार हैं। हालांकि मौसम साफ रहेगा। -डॉ. एन सुभाष मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed