फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fine imposed on resisting the wrong report

पहले लगाई बिजली चोरी की गलत रिपोर्ट, उपभोक्ता ने विरोध किया तो लगाया जुर्माना

Fri, 17 Jan 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
fine imposed on resisting the wrong report
मेरठ। बिजली चोरी की गलत रिपोर्ट का विरोध करने पर विभाग ने एक उपभोक्ता पर भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया। उसके घर की बिजली भी काट दी। परेशान उपभोक्ता ने बिजली विभाग के अफसरों की डीएम और कमिश्नर से शिकायत की है। पंचशील कालोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि जुलाई में उनके घर का मीटर बदला गया था। टेस्टिंग लैब में उनके सामने मीटर खोला गया। मीटर ओके डिक्लेयर हुआ। साथ में यह भी बताया गया कि टर्मिनल प्लेट पर सील नहीं मिली है। उसका हवाला देकर एक कर्मचारी ने कुछ खर्चा करने की बात कही। विरोध करने पर वहां मौजूद अधिशासी अभियंता ने एकाउंटेंट को बुलाकर उनके खिलाफ जुर्माना तैयार करने का फरमान सुना दिया। 1.25 लाख का कर निर्धारित और 16 हजार रुपये शमन शुल्क तैयार कर दिया। राजेश का आरोप है कि जब उन्होंने सुबूत मांगे तो अधिशासी अभियंता अभद्रता पर उतर आये। तीसरे दिन उनके घर डिमांड नोटिस भेज दिया। मजबूर होकर हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने उपभोक्ता को सुबूत सौंपे जाने का आदेश दिया। अधिशासी अभियंता ने न्यायालय के आदेश पर भी सुबूत नहीं सौंपे। पीड़ित ने डीएम व कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed