{"_id":"6ac916d4c87693b96100dfc1","slug":"finance-company-accused-of-selling-truck-through-fraud-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106549-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फाइनेंस कंपनी पर ट्रक धोखाधड़ी से बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फाइनेंस कंपनी पर ट्रक धोखाधड़ी से बेचने का आरोप
विज्ञापन
- एसएसपी के आदेश पर दौराला पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बा दौराला निवासी चंद्रशेखर ने चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर उनका ट्रक बिना जानकारी और सहमति के दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर दौराला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चंद्रशेखर ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने ट्रक मेरठ-दिल्ली रोड स्थित चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी की शाखा से फाइनेंस कराया था। लॉकडाउन के बाद कंपनी ने नो ड्यूज देकर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया था। आरोप है कि वर्ष 2022 में कंपनी के कर्मचारियों ने ट्रक को उनकी जानकारी और सहमति के बिना किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।
आरोप है कि ट्रक बेचने के बाद भी उसके नामांतरण और परमिट से संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई। इसके बावजूद ट्रक उनके नाम पर ही दर्ज है। उन्होंने ट्रक पर 4,05,957 रुपये का टैक्स बकाया होने का भी दावा किया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, मामले की शिकायत करने पर कंपनी के शाखा प्रबंधक और लीगल मैनेजर ने उन्हें बताया कि ट्रक राजस्थान के जैतपुरा में है। इसके बाद उन्होंने 27 मई 2026 को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर ट्रक बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।-- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बा दौराला निवासी चंद्रशेखर ने चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर उनका ट्रक बिना जानकारी और सहमति के दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर दौराला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चंद्रशेखर ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने ट्रक मेरठ-दिल्ली रोड स्थित चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी की शाखा से फाइनेंस कराया था। लॉकडाउन के बाद कंपनी ने नो ड्यूज देकर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया था। आरोप है कि वर्ष 2022 में कंपनी के कर्मचारियों ने ट्रक को उनकी जानकारी और सहमति के बिना किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि ट्रक बेचने के बाद भी उसके नामांतरण और परमिट से संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई। इसके बावजूद ट्रक उनके नाम पर ही दर्ज है। उन्होंने ट्रक पर 4,05,957 रुपये का टैक्स बकाया होने का भी दावा किया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, मामले की शिकायत करने पर कंपनी के शाखा प्रबंधक और लीगल मैनेजर ने उन्हें बताया कि ट्रक राजस्थान के जैतपुरा में है। इसके बाद उन्होंने 27 मई 2026 को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर ट्रक बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।