{"_id":"615a0ffa8ebc3e626d1ae594","slug":"fill-special-bank-exam-form-till-10th-october-city-news-mrt559098761","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अक्तूबर तक भरें स्पेशल बैक परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अक्तूबर तक भरें स्पेशल बैक परीक्षा फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 अक्तूबर तक भरें स्पेशल बैक परीक्षा फार्म
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर कोर्सों की स्पेशल बैक परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 10 अक्तूबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। यह तिथि अंतिम बार बढ़ाई गई है, इसके बाद विवि कोई मौका नहीं देगा।
स्पेशल बैक की परीक्षाएं 15 अक्तूबर से संभावित हैं। इसके लिए विवि दो सितंबर से परीक्षा फार्म भरवा रहा है। पांच अक्तूबर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि थी, लेकिन रविवार को इसे बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया है। परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर है। कॉलेजों द्वारा कैंपस में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। इसके अलावा वर्ष 2020 की बैक पेपर परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा के साथ कराई जा चुकी है। लेकिन जो छात्र-छात्राएं बैक परीक्षा देने से वंचित रह गए थे, वह अब स्पेशल बैक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इन परीक्षाओं में सभी सेमेस्टर और वार्षिक के बैक वाले छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।