फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fill MBBS 1st Professional Exam Form till 17th

एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल के परीक्षा फार्म 17 तक भरें

Sun, 17 Aug 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fill MBBS 1st Professional Exam Form till 17th
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में संचालित एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल मुख्य और पीजी डिप्लोमा मुख्य 2023 बैच के पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने की तिथियां जारी कर दी गई हैं। उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहे छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म का पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। दोनों ही पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म अभ्यर्थी 17 अगस्त तक भर सकते हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को भरे हुए परीक्षा फार्म कॉलेज में 18 अगस्त तक जमा कराने होंगे। वहीं कॉलेज को अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का कोई भी फार्म किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह परीक्षा तीन सितंबर से प्रस्तावित है। एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल की परीक्षा तीन सितंबर को शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

यह परीक्षा सुबह 10 बजे से देपहर एक बजे की पाली में होगी। वहीं पीजी डिप्लोमा की परीक्षा 23 सितंबर को शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगी। यह परीक्षा भी सुबह की पाली में ही होगी। परीक्षा फार्म भरने के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर एमबीबीएस या पीजी डिप्लोमा फार्म के लिंक पर क्लिक कर परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। परीक्षा फार्म केवल एक बार ही भरा जाएगा इसलिए सभी विवरण सावधानी पूर्वक भरें। फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। विद्यार्थी अपने परीक्षा फार्म पर अलग से कोई फोटो न चिपकाएं अन्यथा परीक्षा फार्म निरस्त हो जाएगा। कालेज परीक्षा फार्म ठीक से जांच लें। विश्वविद्यालय को भेजे किसी भी परीक्षार्थी के परीक्षा फार्म में गड़बड़ी मिलने पर यदि छात्र का परीक्षा फार्म निरस्त होता है तो इसकी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed