फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting, firing at reception program at Lisadi Gate

लिसाड़ी गेट में रिसेप्शन कार्यक्रम में मारपीट, फायरिंग

Fri, 13 Mar 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting, firing at reception program at Lisadi Gate
लिसाड़ी गेट में रिसेप्शन कार्यक्रम में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट के फलक पैलेस में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह के बाद रिसेप्शन कार्यक्रम में जमकर मारपीट हुई। पांच-छह युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को सरेआम पीटा। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फायरिंग होने से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार, भगत सिंह मार्केट निवासी आदिल की बुधवार को शादी हुई थी। बृहस्पतिवार रात पिलोखड़ी पुल के पास फलक पैलेस में रिसेप्शन का कार्यक्रम चल रहा था। भगत सिंह मार्केट निवासी अदनान और नरहाड़ा, खरखौदा निवासी समीर भी अपने-अपने साथियों के साथ यहां पहुंचे थे। रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि समीर ने पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। अदनान गोली लगने से बाल-बाल बच गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सिर में तमंचे की बट लगने से अदनान गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed