फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting due to enmity, many people including a woman injured

Meerut News: रंजिश में मारपीट, महिला समेत कई घायल

Fri, 27 Feb 2026 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fighting due to enmity, many people including a woman injured
-दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। गांव खंद्रावली में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
फरमान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनके पिता मोमिन किठौर में एक दुकान पर मीट लेने गए थे। दाम को लेकर विक्रेता से उनके पिता की कहासुनी हो गई। शोर सुनकर गांव का ही इब्ने सऊद वहां पहुंचा और उसके पिता के साथ गाली-गलौत व मारपीट की। आरोप है कि अपने पिता को बचाने पहुंचे फरमान पर इब्ने सऊद के बेटों रईस, शमीम और कफील ने सरिया से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने उसकी बहन सानिया को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के इब्ने सऊद ने बताया कि मोमिन पक्ष से उनकी रंजिश है। मोमिन उनकी दुकान में मीट बेच रहे युवक से दाम को लेकर झगड़ा कर रहा था। इब्ने सऊद ने उन्हें शोर करने से मना किया तो मोमिन ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोमिन के साथ उसके बेटे फरमान, फरजंद, फरियाद, शहरयाब और वकील भी आ गए और उन्होंने इब्ने सऊद, उसके बेटों और परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे वह सभी घायल हो गए।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed