{"_id":"695fe566144f865959076cb4","slug":"fighting-between-children-mother-in-law-and-daughter-in-law-injured-complaint-lodged-against-father-and-son-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110983-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चों के झगड़े में मारपीट, सास-बहू घायल, पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चों के झगड़े में मारपीट, सास-बहू घायल, पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव पूठखास में बच्चों के विवाद का निपटारा करने गई सास-बहू के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट कर दी। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। आसपास के लोग पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
पूठखास निवासी सुनीता पत्नी मनोज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे और पड़ोसी के बीच झगड़ा हो गया था। जब वह अपनी सास कृष्णा के साथ आरोपी के घर पहुंची और बच्चों के झगड़े को लेकर मारपीट का विरोध किया तो आरोपी ने दोनों महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि बीचबचाव करने आई सास कृष्णा पर भी हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।