फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting and stone pelting between two parties for sending obscene messages to a teenager

Meerut News: किशोरी को अश्लील मेसेज भेजने पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Sun, 03 Nov 2024 04:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties for sending obscene messages to a teenager
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में पथराव भी हो गया। इस दौरान दोनों ओर से छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस ने झगड़ा कर रहे छह लोगों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद शांति भंग में चालान किया गया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बेटी के मोबाइल पर गांव का ही युवक अश्लील मेसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था। इसका विरोध करने पर युवक के परिजनों ने मारपीट कर दी। बाद में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। दोनों ओर से पथराव हुआ। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि झगड़ा कर रहे छह लोगों का शाति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed