{"_id":"69b05302046905206801bf43","slug":"fighting-and-firing-in-pithalokar-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111607-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिठलोकर में मारपीट और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिठलोकर में मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पिठलोकर गांव में सोमवार रात मारपीट और फायरिंग की घटना से भगदड़ मच गई। रोजा इफ्तार के बाद अपने भाई के घर से गैस सिलिंडर लेने जा रहे एक युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट की और फायरिंग कर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष मंगलवार को थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पिठलोकर निवासी गफ्फार पुत्र इशाक ने बताया कि वह सोमवार को गांव आए थे। रोजा इफ्तार के बाद अपने भाई के घर से गैस सिलिंडर लेने जा रहे थे। रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने फायरिंग भी की और मौके से भाग गए।
सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत सिंह भी गांव पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित गफ्फार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।