फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fight to get driving license in RTO

नए नियम आने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मची मारामरी, आरटीओ को नहीं मिले नए कंप्यूटर

Tue, 24 Sep 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
fight to get driving license in RTO
मेरठ। नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद आरटीओ में डीएल बनवाने को लेकर मारामारी मची हुई है। लेकिन शासन ने आरटीओ में कंप्यूटर सिस्टम बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया है। पहले की तरह अभी भी 10 कंप्यूटर पर ही टेस्ट लिया जा रहा है। कंप्यूटर कम होने के चलते 200 स्लॉट ही आवंटित किए जा रहे हैं। इससे डीएल का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए 10 अतिरिक्त कंप्यूटरों की मांग शासन से की थी। डॉ. विजय कुमार का कहना था कि अभी बमुश्किल 200 अभ्यर्थियों का टेस्ट हो पा रहा है। 10 कंप्यूटर और मिल जाएंगे तो यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। बैकलॉग भी खत्म हो जाएगा। लेकिन शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। सोमवार को भी लर्निंग, स्थायी डीएल डुप्लीकेट डीएल बनवाने और नवीनीकरण कराने वालों की भीड़ आरटीओ में लगी रही।
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने पर किया हंगामा
डीएल के लिए मारामारी होने के चलते आरटीओ की सारथी साइट भी धीमी चल रही है। सोमवार को सर्वर डाउन होने से काम नहीं हो पाया। इसको लेकर कई बार लोगों ने हंगामा भी किया। दोपहर बाद ही कुछ देर के लिए साइट ने काम किया। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने बताया कि कार्य की अधिकता के चलते साइट हैंग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed