{"_id":"692f1b592252c982f603d231","slug":"fight-over-placing-sugarcane-pulley-on-the-road-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104847-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रास्ते में गन्ने की पुली रखने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रास्ते में गन्ने की पुली रखने पर मारपीट
विज्ञापन
दौराला - अझौता गांव में हुई मारपीट में घायल युवक। स्रोत : संवाद
दौराला। अझौता गांव में मंगलवार को गन्ने की पुली खेत में रखने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विवेक ने तहरीर में बताया कि वह सोमवार को अपने खेत पर गन्ने की बुग्गी भर रहा था। कुछ पुली रास्ते में रखी थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी किसान वहां पहुंचा और रास्ते में गन्ने की पुली रखने का विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। हालांकि, उस दौरान मामला शांत हो गया।
मंगलवार को पड़ोसी किसान अपने परिवार के लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में नेहा, आर्यन, रामलाल, विवेक, सरोज घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया, जहां से नेहा और आर्यन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी ली गई है। जांच की जा रही है।