{"_id":"682cdec81b215bffc20a2c45","slug":"fight-over-garbage-dumping-dispute-case-filed-kithor-news-c-73-1-smrt1028-104153-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
युसुफ ने तहरीर में बताया कि उसकी भाभी 5 मई को खत्ते में कूड़ा डालने गई थी। जमशेद आदि ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। तभी से वह रंजिश रखते हैं। 14 मई को उसका 13 वर्षीय बेटा घर से घेर में जा रहा था। आरोप है कि गांव निवासी मुनफेद, आकिल, सद्दाम, आजाद व दिलावर आदि ने बल्लम, लाठी-डंडे लेकर बेटे को जान से मारने की नीयत से घेर लिया। वह जान बचाकर घर के अंदर घुस आया। आरोपी भी उसके पीछे घर में घुस आए। दिलावर आदि ने बलकटी से वार किया और बेटे के गले में अंगोछा डालकर गला दबा दिया, जिसे उसकी ताई बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
उधर, दूसरे पक्ष के आकिल ने मुकदमा लिखवाया कि 14 मई को उसकी पत्नी रूबीना कूड़े के खत्ते में कूड़ा डालने गई थी। रिफाकत, रियासत, यामीन, यूसुफ, इब्राहिम ने रूबीना को कूड़ा डालने से मना किया और गाली गलोज की। विरोध करने पर आरोपी रूबीना को मारने घर में घुस आए। हमले में सद्दाम के सिर व पसलियों में गंभीर चोटें आई।